Site icon Buziness Bytes Hindi

Aligarh News Today: अलीगढ़ कॉलेज में प्रोफेसर खालिद ने पढ़ी नमाज,हिंदू संगठन बोले- ‘एक्शन लो, वरना पढ़ेंगे हनुमान चालीसा ’

अलीगढ़। अलीगढ़ कॉलेज कैंपस में शिक्षक का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद हिंदूवादी नेताओं ने की कार्रवाई की मांग की है। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके स्थित वार्ष्णेय महाविद्यालय में एक मुस्लिम शिक्षक का कॉलेज के प्रांगण में नमाज पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुस्लिम शिक्षक के कॉलेज कैंपस के अंदर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश पनप गया है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के आक्रोशित लोगों ने कॉलेज परिसर के मैदान में नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके साथ ही हिंदूवादी संगठनों के लोगों का कहना है कि अगर मुस्लिम शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग भी कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ने को विवश होंगे ओर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। शिक्षक के कॉलेज में नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू वादियों ने थाना अधक्ष को दी तहरीर, शिक्षक पर माहौल खराब करने का लगाया आरोप, कल दोपहर का बताया जा रहा है वीडियो, पुलिस जांच में जुटी, गांधी पार्क थाना इलाके के एसवी कॉलेज का मामला। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित गोस्वामी ने कहा है, शिक्षक एसआर खालेद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, आपको बता दें प्रोफ़ेसर लॉ फैकल्टी में है।

Read also: UP Power Crisis: मानसून में प्रदेश के बिजलीघरों में पैदा हो सकता है बिजली का संकट,कोयले की कमी बरकरार

जिसको लेकर मैं कॉलेज के प्रिंसिपल से मिला था, अभी तक कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, उन्होंने कहा है, शिक्षक द्वारा कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ना, कॉलेज में धर्म के आधार पर अलगाबाद फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। अमित गोस्वामी ने लिखित शिकायत थानाअध्यक्ष को भी दी है, तत्काल शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, हालांकि पूरे घटनाक्रम पर कालेज प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। एबीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी का कहना है, शिक्षक द्वारा कॉलेज में नमाज पढ़ना धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देना है।  कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है, सोशल मीडिया के माध्यम से एक शिक्षक के कॉलेज में नमाज पढ़ने की जानकारी मिली है, जानकारी मिलने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द से जल्द शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, यह शिक्षण संस्थान हैं, यहां पढ़ाई के अलावा किसी को भी धार्मिक कार्य करने की अनुमति नहीं है।

Exit mobile version