Site icon Buziness Bytes Hindi

Aligarh News: मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोब लिंचिंग के खिलाफ निकला मार्च, दलितों व मुसलमानों पर बढ़ रहे अत्याचार


Aligarh News: मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोब लिंचिंग के खिलाफ निकला मार्च, दलितों व मुसलमानों पर बढ़ रहे अत्याचार

अलीगढ़। मोब लिंचिंग को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) के छात्रों द्वारा मुसलमानों और दलितों के ऊपर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए एएमयू कैंपस में छात्र छात्राओं ने एक विशाल मार्च निकाला। मार्च कैंप से होता हुआ बाबा सैयद गेट तक निकाला गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एएमयू छात्रों ने कुछ मांगों के साथ राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन मुस्लिम समुदाय और दलितों पर बढ़ रहे लगातार अत्याचारों को लेकर अलीगढ़ प्रशासन को सौंपा गया। छात्रों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सबका साथ सबका विश्वास व सबका विकास की बात करने वाली वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ नफरत फैला रही हैं।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा देश में मुस्लिमों और दलितों की हो रही मॉब लिंचिंग और उन पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विरोध मार्च निकाला गया।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Aligarh-News.mp4
https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Aligarh-News-1.mp4

Read also: राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में बनेगा विश्वविद्यालय!

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Aligarh-News-2.mp4
https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Aligarh-News-3.mp4

एएमयू के छात्रों द्वारा ये विरोध मार्च एएमयू कैंपस के डंक पॉइंट से बाबा सैयद गेट तक निकाला। विरोध मार्च के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुई। मथुरा की घटना को लेकर जिक्र करते हुए कहा गया कि मथुरा में आमिर नाम के युवक के पर कुछ लोगों ने पकड़कर गोमांस का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की गई थी। जबकि इसी तरह की मोब लिंचिंग की घटनाएं यूपी सहित अन्य राज्यों में भी हो रही है। विरोध मार्च निकालने के दौरान एएमयू छात्र नेता ज़ानिब हसन ने राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए दिए गए ज्ञापन में कहा हैं कि देश में मुसलमानों और दलितों पर अत्याचार हर दिन बढ़ रहे हैं। जो भारतीय लोकतंत्र के कामकाज के लिए भी खतरा है। इसके साथ ही छात्र नेता जानिब हसन के द्वारा हाल के दिनों में गाजियाबाद, कौशाम्बी, राजस्थान की घटनाओं का उल्लेख भी किया गया।

Exit mobile version