अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने सभी सातों विधानसभाओं में जीत हासिल की है। सबसे अंतिम परिणाम वीवीआइपी सीट मानी जाने वाली अतरौली का आया। यहां से भारतीय जनता पार्टी के संदीप सिंह विजयी हुए हैं। संदीप सिंह स्व. कल्याण सिंह के नाती है और दोबारा अतरौली से विधायक बने हैं। संदीप सिंह ने कहा कि लगभग 40000 वोटों से हमने अतरौली विधानसभा से विजय हासिल की है। और एक बार फिर से जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता ने विश्वास जताया है। और लगातार 5 वर्ष तक हमने आम लोगों के बीच में रहकर आम लोगों की सेवा की यह उसी का नतीजा है कि इस कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में भी जहां पूरे प्रदेश भर में भी इस तरह की स्थिति को झेला उसके बावजूद भी आज प्रचंड बहुमत में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार उत्तर प्रदेश में चुनकर आई है। यह कही ना कही हम आमजन के दिल मे अपनी जगह बना पाए। योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में आज कमल खिलाने का कार्य किया है। अलीगढ़ में 7 की 7 सीटें जीत हमने रिपीट किया है। इसका क्रेडिट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को देना चाहूंगा क्योंकि ये कार्यकर्ताओं ने अपना मान कर चुनाव लड़ा था यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।
जितना भी चुनाव हुआ है अलीगढ़ में, सबसे आखरी काउंटिंग मेरी खत्म हुई है। परिणाम सारे नियमों से आ रहे हैं। सारे नियमों का पालन करते हुए वोटिंग थी उनको खोला गया है कहीं पर भी कोई धांधली नहीं की गई है। हमारी प्राथमिकता जिस तरीके से सरकार पहले से करती आ रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से आने वाले 100 दिनों का एक एजेंडा तैयार किया है। जो बुलडोजर सर्विस (Bulldozer Service) पर गए थे वह वापस आने वाले हैं। और एक बार फिर से जितने गुंडे माफिया हैं जिनके हौसले बुलंद होते थे 1 महीने में वह सोच रहे थे कि उनकी सरकार बनने वाली है। उनके हौसले को पस्त करने का काम किया है और बुलडोजर फिर से चलेगा।

