Site icon Buziness Bytes Hindi

आरआरआर के हिंदी वर्जन में आलिया गाएंगी गाना


आरआरआर के हिंदी वर्जन में आलिया गाएंगी गाना

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी है। गंगूबाई काठियावाड़ी से पहले आलिया भट्ट आरआरआर दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। अब खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट की आवाज एक बार फिर फैंस को सुनने को मिलेगी। इम्तियाज अली की हाईवे के बाद वह शशांक खेतान की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में भी गा चुकी हैं। अब आरआरआर के हिंदी वर्जन में भी आलिया भट्ट गाना गा सकती हैं।

रिपोर्ट की मानें आलिया भट्ट आरआरआर में एक गाना और डांस नंबर कर सकती हैं। इस डांस नंबर को खुद आलिया भट्ट गा सकती हैं। लेकिन वह सिर्फ हिंदी वर्जन आरआरआर में होगा क्योंकि दूसरी भाषा में आलिया की आवाज नहीं सुनने को मिलेगी।

बता दें आरआरआर में आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे कई एक्टर नजर आएंगे। फिल्म को एसएस राजामौली लेकर आ रहे है। इस मेगा बजट फिल्म को दशहरा पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो चुका है।

Exit mobile version