Site icon Buziness Bytes Hindi

इंस्टा पर आलिया ने साझा की अपने मन की बात, निशाने पर ट्रोलर्स


इंस्टा पर आलिया ने साझा की अपने मन की बात, निशाने पर ट्रोलर्स

मुंबई: बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रोल के निशाने पर हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग गैंग और नेपोटिज्म पर हर कोई चर्चा कर रहा है। वहीं आलिया को भी इसका नुकसान झेलना पड़ा जिन्हें नेपोटिज्म की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। उनकी फिल्म सड़क 2 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर बुरी तरह से पिट गई थी। यूट्यूब पर आए फिल्म के ट्रेलर पर लाइक से ज्यादा डिसलाइक देखने को मिले थे। ऐसे में नेपो किड कही जाने वाली आलिया भट्ट ने अपने मन की बात इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से साझा की है।

दरअसल सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के फैन्स की संख्या 50 मिलियन हो गई है। इसी मौके पर आलिया ने अपने फैन्स को थैक्यू करने के लिए एक लंबा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उन ट्रोलर्स को भी इशारों ही इशारों में करारा जवाब दिया जिनके टारगेट पर आलिया रही हैं।

अलिया ने पोस्ट में लिखा, “आज एप्रिसिएशन डे है। मेरे परिवार, दोस्तों, सभी का शुक्रिया। आपकी वजह से मुझे 50 मिलियन लोगों का प्यार मिल गया है। मैं सभी से प्यार करती हूं। मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। मैंने बीते कुछ महीनों में बहुत कुछ सीखा है। सोशल मीडिया हमें जोड़ता है, हमें उत्साहित भी करता है, लेकिन ये हम नहीं हैं।”

Exit mobile version