Site icon Buziness Bytes Hindi

ये है आलिया भट्ट का स्किन केयर सीक्रेट, आपको मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा


ये है आलिया भट्ट का स्किन केयर सीक्रेट, आपको मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा

लाइफस्टाइल डेस्क:  आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा हैं | दमदार परफॉर्मेंस के अलावा इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंडिड तस्वीरों से सभी का दिल जीता है। इसके अलावा फैन्स न सिर्फ आलिया से फैशन की  प्रेरणा लेते हैं, बल्कि उनकी ब्यूटी सीक्रेट्स भी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। इसी वजह से  आलिया अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिए टिप्स और ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं। तो अगर आलिया की खूबसूरती का राज़ जानना चाहते है तो हम आपको उनके  5 स्किन केयर सीक्रेट बातएंगे जो आपको आज़माने चाहिए।

आलिया बिना सनस्क्रीन लगाए बहार नहीं जाती है | सनस्क्रीन हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों से भी बचाता है।

आलिया  घर लौटने के बाद चेहरे को एक हल्के क्लेंज़र से साफ करती हैं, जिसे  चेहरे पर जमी धूल, तेल और मेकअप आसानी से निकल जाए। आपको अगर बेहतर परिणाम चाहिए तो  टोनर और सीरम से पहले डबल क्लिंज़िंग करें।

आलिया खूब सारा पानी पीती हैं, ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहे और ग्लो बरकरार रहे। अगर शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखेंगे, तो आपकी त्वचा का रंग निखरेगा और स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होंगी। 

आलिया मेकअप बिना हटाए कभी नहीं सोतीं। मेकअप के साथ सोने से न सिर्फ आपका तकिया खराब होता है, बल्कि त्वचा को भी नुकासन पहुंचता है। आप चेहरे को साफ करने के लिए हर्बल मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Read also: मसूरी और नैनीताल में उमड़े पर्यटक, कारोबारियों के चेहरे खिले

आलिया मेकअप हटाकर ही सोती है क्योकि मेकअप के साथ सोने से उनका तकिया और त्वचा खराब को नुकासन पहुंचता है। तो इसीलिए चेहरे को साफ करने के लिए हर्बल मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल करें | 

 स्किन रूटीन में क्लेज़र, टोनर और मॉइश्चराइज़र के साथ सीरम और इसेंस का भी इस्तेमाल करें | ऐसा करने से आपकी त्वचा समय से पहले बूढ़ी नहीं होगी और मुलायम व जवां रहेगी।

Exit mobile version