Site icon Buziness Bytes Hindi

आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की तरफ बढ़ाये क़दम ?


आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की तरफ बढ़ाये क़दम ?

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस के हॉलीवुड में काम करने को लेकर खबरें आ रही हैं। एक ऑनलाइन पॉर्टल की खबर की मानें तो आलिया भट्ट को हॉलीवुड टेलेंट एजेंसी WME यानी विलियम मोरिस एंडेवयर एंटरटेमेंट द्वारा साइन किया गया है। WME एक अमेरिकन एजेंसी है जो कि कैलिफ्रॉनिया में स्थित है।

अगर इन खबरों पर यकीन करें कि आलिया भट्ट को हॉलीवुड टेलेंट एजेंसी द्वारा साइन किया गया है। इसका मतलब ये है कि आलिया भट्ट की नजरें अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों पर है और वह जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। WME टेलेंट एंसेजी हॉलीवुड का कई बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ सबंधित हैं, जैसे हॉलीवुड स्टार जेसिका अल्बा, बेन एफ्लेक, मैट डेमन, क्रिश्चियन बेल, व्हूपी गोल्डबर्ग।

अभी आलिया भट्ट ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है न ही ऑफिशियल पुष्टि हुई है। लेकिन आलिया भट्ट के फैंस उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटिड हो गए हैं।

आलिया भट्ट अपने काम के लिए जानी जाती है जिन्हें परफेक्शनिस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शानदार अभिनय के बाद उन्होंने हाल में ही अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसके तहत वह अपनी फिल्म डार्लिंग लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म पर उन्होंने हाल में ही काम किया है।

Exit mobile version