Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीएल के पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनेंगे अली खान


आईपीएल के पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनेंगे अली खान

स्पोर्ट्स डेस्क। अमेरिका के तेज गेंजबाज अली खान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए हैरी गर्ने के स्थान पर टीम में शामिल किया है. कंधे की चोट के कारण गर्ने ने पिछले महीने ही आईपीएल से नाम वापस ले लिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खान अमेरिका के पहले खिलाड़ी होंगे जो आईपीएल में खेलेंगे.

सीपीएल में भी खेले
अली खान कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीए) में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के साथ सफल सीजन बिताकर आ रहे हैं. त्रिनिबागो और कोलकाता दोनों एक ही कंपनी के टीमें हैं. त्रिनिबागो ने इस बार खिताब अपने नाम किया है और खान ने लीग के आठ मैचों में आठ विकेट चटकाए. रिपोर्ट में कहा गया है कि खान को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ब्रावो के इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई फोटो में ब्रावो के साथ विमान में देखा गया और इस फोटो का कैप्शन था, अगला स्थान दुबई.

Exit mobile version