Monsoon Update: बारिश से दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी, 8 वी तक के स्कूल बंद

नेशनलMonsoon Update: बारिश से दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी,...

Date:

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून के अंतिम समय मे झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के उपर बने लो प्रेशर एरिया व पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। इसका प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ रहा है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,   गुजरात पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्से, बिहार, मध्य प्रदेश,  असम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश,  मिजोरम, मणिपुर,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा,  ओडिशा, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्से और दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए उप्र, हरियाणा और एनसीआर के कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए है। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कई जिलों में अगले दो दिन में भारी बारिश की संभावना है। 25 सितंबर तक यूपी के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश भी दिए है। प्रदेश में बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर गरज के साथ बारिश हो रही है।  उत्तर प्रदेश में पहले पश्चिमी और उसके बाद मध्य और पूर्वी भागों में भारी बारिश शुरू हुई है। इस समय मेरठ, अलीगढ़,बिजनौर,    रामपुर,मुरादाबाद,  पीलीभीत,बदायूं, उरई, हमीरपुर, आगरा, हाथरस, मथुरा,  एटा,शाहजहांपुर और हरदोई में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना आने वाले 24 घंटे में जताई गई है। इसके बाद कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भारी बारिश का खतरा है। राज्य के अधिकांश पूर्वी हिस्से  वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़ और कुशीनगर में बारिश होगी।

दिल्ली और उसके सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में पिछले दो दिन से शुरू बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे जलमग्न होने के वजह से कई गाड़ियां पानी में फंस गईं है। गुरुग्राम में निजी संस्थानों ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा, नोएडा के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया ग है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। इस समय अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...