Site icon Buziness Bytes Hindi

अलाया एफ का पहला म्‍यूजिक वीडियो रिलीज


अलाया एफ का पहला म्‍यूजिक वीडियो रिलीज

नई दिल्ली : अलाया एफ का पहला म्‍यूजिक वीडियो ‘आज सजेया’ रिलीज हो गया है जो उनकी डेब्‍यू फिल्‍म ‘जवानी जानेमन’ के बाद दूसरी स्‍क्रीन आउटिंग है. अलाया एफ के अपॉजिट युवा एक्‍टर ताहा शाह बादुशा को पेयर किया गया है, जो ‘लव का द एंड’, ‘गिप्‍पी’, ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

सारेगामा के इस सॉन्ग का निर्देशन मशहूर फिल्‍ममेकर पुनीत मल्‍होत्रा ने किया है जबकि टैलेंटेड संगीतकार गोल्‍डी सोहेल ने इसे लिखा, कम्‍पोज किया और गाया है. अलाया एफ ने इस सॉन्ग को लेकर कहा, ‘गोल्‍डी सोहेल ने पूरे दिल से आज सजेया को कम्‍पोज किया है! इसके यादगार बोलों को बड़ी भावुकता से गाया गया है. सीजन का वेडिंग सॉन्‍ग बनने के लिये इसमें सारा मसाला है. यह मेरा पहला म्‍यूजिक वीडियो है, इसलिये मैं इसे लेकर बहुत रोमांचित हूं. इसके रिलीज होने पर मैं रोमांच में डूबी हूं. मुझे सभी की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है.’

Exit mobile version