Site icon Buziness Bytes Hindi

बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर अलाना पांडेय को मिली रेप की धमकी


बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर अलाना पांडेय को मिली रेप की धमकी

चंकी पांडे की भतीजी और अनन्या पांडे की कजिन अलाना को एक महिला ने गैंग रेप की धमकी दी है। अलाना के मुताबिक सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी वाली एक फोटो पोस्ट करने की वजह से उन्हें ये धमकी मिली। अलाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस को दी। आलाना ने बताया कि पहले तो वह इससे हैरान थी लेकिन अब उन्हें इस तरह की धमकियों की आदत सी हो गई है।

अलाना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, अलाना कोलैबट्राइब नाम की कंपनी की सीईओ हैं, जिसकी टैगलाइन ‘बाय फ्रेंड्स फॉर फ्रेंड्स’ है। आलाना ने बताया कि कुछ महीने पहले मुझे एक महिला ने इस तरह की धमकी दी थी। मैंने तब यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन अब लगता है कि तभी इसके बारे में सभी को बताना चाहिए था। यहां मैं जो बता रही हूं, वह मेरे साथ रोज होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे बिकिनी वाले पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट किया था कि मैं गैंगरेप के लायक हूं। इतना ही नहीं उसने मेरी मां और पापा को कमेंट में टैग कर दिया, ताकि वे भी इसे देख सकें। जब मैं उसे ब्लाग करने उसके अकाउंट पर गई तो पता चला कि वो एक पढ़ी-लिखी महिला है जो पेशे से डॉक्टर या नर्स का काम करती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि इतना पढ़ने लिखने के बावजूद कोई ऐसी सोच कैसे रख सकता है।

Exit mobile version