Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या में अक्षय की फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरु


अयोध्या में अक्षय की फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरु

काफी समय से चर्चा में चल रही अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरु हो गई है। इस समय फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि रामसेतु के मुहूर्त की है। अक्षय कुमार स्टारर ये इस फिल्म का मुहूर्त शॉट अयोध्या में फिल्माया जा रहा है। सुबह कुछ तस्वीर वायरल हुईं थीं जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आए थे।

पता चला था कि तीनों मुहूर्त शॉट के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं। इस समय पूजन की एक तस्वीर सामने आई है साथ में कुछ पुजारी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर में रामसेतु का क्लैप बोर्ड भी रखा हुआ नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा निर्देशित ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है और इसका ऐलान कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने किया था।

निर्देशक ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा को लेकर कुछ खुलासा किया था, उनका कहना था कि दोनों को आत्मनिर्भर महिला का किरदार मिला है।

Exit mobile version