Site icon Buziness Bytes Hindi

ताजमहल में शाहजहां का वेष धरे नज़र आये अक्षय


ताजमहल में शाहजहां का वेष धरे नज़र आये अक्षय

अक्षय कुमार इस समय आगरा में फिल्म अतरंगी की शूटिंग में बिजी हैं, इस समय उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ताजमहल में नजर आ रहे हैँ। मुगलों की तरह कपड़े पहने अक्षय कुमार ताजमहल के दरवाजे पर नजर आ रहे हैं और मस्त मलंग की तरह सूफी अंदाज में झू रहे हैं। अक्षय कुमार ने जैसे ही इस वीडियो को साझा किया वो काफी तेजी से चर्चा में आ गया और फैंस लगातार इसको शेयर कर रहे हैं।

ये वीडियो शूटिंग का हिस्सा है, इस समय अक्षय कुमार फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग के लिए आगरा में पूरी स्टारकास्ट के साथ मौजूद हैं । इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आने वाले हैं । अक्षय कुमार की एक तस्वीर सारा अली खान ने भी साझा की है।

खबर आई थी कि सारा अली खान ने जाते ही ताजमहल देखने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। वो निराश हो गईं थीं। दरअसल इस समय एक दिन में सिर्फ 5 हजार सैलानी ही ताजमहल देख सकते हैं और बाकियों पर प्रतिबंध लगाया गया।

अक्षय कुमार के वीडियो की बात करें तो इसको अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था और लिखा था ‘वाह ताज!’ अक्षय कुमार के हाथों में गुलाब का फूल है और वो काफी खुश नजर आ रहे हैं.. उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वो काफी शानदार लग रहे हैं।

Exit mobile version