बीते दिन यानी रविवार से मई महीने की शुरुआत हो गयी है, यह महीना तीज- त्यौहारों के मद्देनजर बहुत खास होने वाला है क्योंकि इसी महीने में अक्षय तृतीया 3 मई, भगवान नृसिंह प्रकट उत्सव 14 मई, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, सोमवती अमावस्या 30 मई को हैं, ऐसे में यह महीना बहुत महत्व रखता है। वहीं आगामी अक्षय तृतीया शोभन योग बन रहा है, जिसके कारण इस दिन सभी मांगलिक कार्य आसानी से किये जा सकेंगे।
दूसरी तरफ अक्षय तृतीया तिथि को खरीददारी को विशेष महत्व दिया गया है, इस तिथि में आभूषण, भवन, वाहन, वस्त्र आदि की खरीददारी करना बेहतर माना जाता है। वहीं ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गयी वस्तु लंबे समय तक खराब नहीं होती है, साथ ही यह घर परिवार के काफी शुभ भी मानी जाती है। इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य करने का अपना अलग ही महत्व है, जहाँ जरूरतमंद लोंगो को जूते-चप्पल, अनाज और धन आदि का दान करना चाहिये।
इसके साथ ही इस मई के महीने में विवाह के लिये 15 शुभ मुहूर्त रहेंगे, इसके साथ ही अक्षय तृतीया को इस बार अबूझ मुहूर्त है जिसमें मुहूर्त बिना देखे ही विवाह किया जा सकेगा। वहीं मई में तारीख 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शुभ विवाह के मुहूर्त है। दूसरी तरफ अक्षय तृतीया के बारें में कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने वाले व्यक्ति के ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपादृष्टि हमेशा बनी रहती है, जिसके कारण इस दिन सोने की खरीददारी की जाती है।
