Site icon Buziness Bytes Hindi

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड 2‘ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर कल (2 अगस्त) रिलीज़ होने वाला था, लेकिन सेट डिज़ाइनर नितिन देसाई की मृत्यु के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। फिल्म की बात करें तो यह 11 अगस्त 2023 को सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर और अरुण गोविल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ओएमजी 2 एक व्यंग्य कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अमित राय ने लिखा और निर्देशित किया है। यह साल 2012 में रिलीज हुई ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओएमजी 2’ की कहानी भगवान शिव के कट्टर भक्त कांति शरण मुद्गल की कहानी है। एक ज़मीन से जुड़ा इंसान, प्यार करने वाला पिता और देखभाल करने वाला पति। एक दिन उनके बेटे विवेक पर अनैतिक आचरण (समलैंगिक) का आरोप लगता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है। तब कांति को एहसास होता है कि उनका बेटा गलत सूचना का शिकार हो गया है और गुमराह हो गया है। कांति परिवार के साथ शहर छोड़ने का फैसला करती है, लेकिन भगवान शिव (अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत) द्वारा उसे सच्चे मार्ग की ओर निर्देशित किया जाता है। फिर कांति ने सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें अदालत में घसीटने का फैसला किया। क्या सबको सच का एहसास होगा…ये तो जब आप फिल्म देखेंगे तभी पता लगेगा ।

फिल्म ने बिना किसी कट के ‘ए’ सर्टिफिकेट पास कर लिया है

ये फिल्म काफी समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी. तीन दिन पहले इसे बिना किसी कटौती के पारित कर दिया गया है. हालांकि, फिल्म को ‘ए’ यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है और 27 सीन (डायलॉग) में बदलाव करने को कहा गया है। कहा जा रहा था कि चूंकि फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है और इसमें भगवान शिव भी हैं, इसलिए सेंसर बोर्ड हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है.

फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाना था

पहले यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जियो सिनेमा ऐप के साथ 90 करोड़ की डील भी करने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

‘गदर 2’ से होगी टक्कर

लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने जा रहा है। ये फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ से क्लैश होगी. ‘गदर 2’ की बात करें तो इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है और उन्होंने साल 2001 में ‘गदर: एक प्रेम कथा’ बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

Exit mobile version