Site icon Buziness Bytes Hindi

अक्षय कुमार ने सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी ,जानिए क्या

अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2‘ और सनी देओल ‘गदर 2‘ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों स्टार्स की फिल्में एक साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और कमाल कर रही हैं. ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा के रखा है. इसी बीच खबर आई कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के जुहू स्थित बंगले को नीलाम करने का नोटिस दिया है, ताकि उनसे 56 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज वसूला जा सके. यह भी दावा किया गया था कि अक्षय सनी देओल को कर्ज चुकाने में मदद करने वाले हैं। हालांकि, बैंक ने अब नीलामी पर रोक लगा दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार के पास जुहू में भी एक आलीशान घर है? और उन्होंने इसे कैसे खरीदा इसके पीछे सनी देओल का बहुत बड़ा हाथ है।

जब अक्षय कुमार ‘कॉफी विद करण 7’ में आए थे तो उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने राजुकमार कोहली की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ करते हुए खूब पैसे कमाए थे। साथ ही बताया कि जुहू में खूबसूरत घर कैसे खरीदा गया.

पहले उन्हें रोजाना 5 हजार मिलते थे, फिर 21 हजार रुपये मिलने लगे

अक्षय ने बताया था कि ‘जानी दुश्मन’ में वह दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। यानी उन्हें रोजमर्रा के काम के लिए पैसे मिलते थे. एक्टर को पहले रोजाना 5 हजार रुपए मिलते थे, लेकिन बाद में 21 हजार रुपए मिलने लगे। अक्षय ने बताया था कि एक सीन था जिसमें विलेन उन्हें मार देता है. तभी अक्षय को पता चला कि फिल्म में काम करने वाला दूसरा हीरो न्यूयॉर्क में फंस गया है। इस वजह से वह शूट पर नहीं आ रहे थे. और वो दूसरे हीरो थे सनी देओल.

सर्जरी के लिए अमेरिका में थे सनी, अक्षय का रोल बढ़ा

फिर सनी देओल अपनी सर्जरी करवाने के लिए अमेरिका चले गए। अक्षय कुमार ने बताया कि फिर वह डायरेक्टर राजकुमार कोहली के पास गए और कहा कि फिल्म में उनका रोल बढ़ा दिया जाए. उन्होंने डायरेक्टर से पूछा था कि क्या मुझे वापस आना चाहिए? फिर डायरेक्टर ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, वह तुरंत फिल्म की कहानी बदलने के लिए तैयार हो गए और अक्षय का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। फिल्म में एक्टर का रोल बढ़ा दिया गया था. मालूम हो कि ‘जानी दुश्मन’ में सनी देओल ने भी काम किया था

अक्षय ने खूब पैसा कमाया और एक घर खरीदा

तब डायरेक्टर ने अक्षय को बताया कि वह फिल्म में मरे नहीं हैं, बल्कि कोमा में हैं और फिर जिंदा हो जाते हैं। इस तरह अक्षय ने अगले 5 दिनों तक फिल्म की शूटिंग की और खूब कमाई की.

Exit mobile version