अक्षय कुमार ने Filhaal 2- फर्स्ट लुक जारी किया

बॉलीवुडअक्षय कुमार ने Filhaal 2- फर्स्ट लुक जारी किया

Date:


अक्षय कुमार ने Filhaal 2- फर्स्ट लुक जारी किया

अक्षय कुमार और नुपुर सैनन का शानदार गाना फिलहाल किसको नहीं याद है, कुछ समय पहले खबर आई थी कि इसका दूसरा पार्ट यानि फिलहाल 2 आ रहा है। अब इंतजार खत्म हो चुका है और अक्षय कुमार ने गाने का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस लुक में में अक्षय कुमार के साथ नुपुर सैनन नजर आ रहीं हैं। इस पोस्टर की बात करें तो अक्षय कुमार बाइक चला रहे हैं और नुपुर उनको कसकर पकड़े हुए बैठी नजर आ रहीं हैं।

एक बार फिर से इस गाने को बी प्राक गाने वाले हैं। अक्षय कुमार ने लिखा है.. ‘फिलहाल ने आपको दिलों को छुआ था, फिलहाल 2 आपकी आत्मा को छुएगा। देखते रहिए क्योंकि इसका टीजर 30 जून को रिलीज होगा।’

जैसे ही ये पोस्टर सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पहले ‘फिलहाल’ गाने में अक्षय कुमार ने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी।

गाने में दिखाया जाता है कि कैसे उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और वह उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस दौरान दोनों को पुरानी यादे ताजा होने लगती हैं। अंत में दोनों के पति-पत्नी आते हैं दोनों की आंखों में आंसू होते हैं और फिर दोबारा अलग हो जाते हैं।

‘फिलहाल’ गाने के सिंगर बी पार्क हैं। इसके बोल जॉनी ने लिखे और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया था। एक बार फिर यही टीम इस गाने का निर्माण करने वाली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...