Site icon Buziness Bytes Hindi

खूब वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का पहला वेलेंटाइन स्पेशल गाना हो रहा वायरल


खूब वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का पहला वेलेंटाइन स्पेशल गाना हो रहा वायरल

भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने इस वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपना वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा सिंह ने यह गाना अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिस पर उनके फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। अक्षरा के फैंस जहां इस गाने के पसन्द कर रहे हैं, वहीं उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें लोग खूब प्यार भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह अभी तक लगभग सभी ओकेजन को लेकर गाने के जरिये भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन वेलेंटाइन डे पर यह उनका पहला गाना है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षरा ने कहा कि प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में अपने एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है। यह बेहद रोमांटिक गाना है। उम्मीद करती हूं कि मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डाइरेक्टर पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं।

Exit mobile version