Ganga Vilas Cruise पर अखिलेश का सवाल, निषाद समाज को क्या लाभ मिलेगा?

उत्तर प्रदेशGanga Vilas Cruise पर अखिलेश का सवाल, निषाद समाज को क्या लाभ...

Date:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. सपा प्रमुख ने इन्वेस्टर समिट, गंगा की सफाई और पिछड़ो के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। अखिलेश ने इन्वेस्टर समिट पर सवाल किया कि जो समिट्स पहले हो चुकी हैं उनका लेखा जोखा कहाँ है. इस मौके पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव से जुड़ी यादों और उनसे जुडी कहानियों से युक्त कैलेंडर का विमोचन किया।

पिछड़ों को बाँटने का आरोप

अखिलेश ने समाजवादी पार्टी पर समाज में भेदभाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पिछड़ों को बाँटना चाहती हैं। गंगा विलास क्रूज़ पर कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि संगम में जब वो नाव पर बैठे तो उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छी नाव खरीद ली तभी एक कर्मचारी ने कहा ये वही नाव है जो आपने खरीदी थी। अखिलेश ने कहा कि वहां लोग वैराग्य और पूजा पाठ के लिए आते हैं लेकिन BJP वहां पैसा कमाने की व्यवस्था बना रही है।अखिलेश ने सवाल किया कि इस नाव (गंगा विलास क्रूज़) से निषाद समाज को वहां क्या लाभ मिलने जा रहा है?

गंगा की सफाई पर कही यह बात

गंगा सफाई पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि समय समय पर अखबारों में पढ़ने को मिलता है कि अभी तक जो प्रयास हुए उससे मां गंगा अब तक साफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक उसकी सहायक नदियां, जुड़ने वाले नालों की गंदगी नहीं ख़त्म होगी तब तक माँ गंगा साफ नहीं हो सकती। हजारों करोड़ रुपया माँ गंगा की सफाई के नाम पर खर्च कर दिया गया लेकिन हालत आज भी वैसी ही है. इन्वेस्टर समिट योगी सरकार को घेरते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हमें तो पता चला है कि जो लोग अपने खुद के प्रयासों और पैसे से बिजनेस खड़ा कर रहे हैं यह सरकार उन्हें भी अपनी इन्वेस्टमेंट लिस्ट में जोड़ रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related