Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश का वचन पत्र: एमएसएमई सेक्टर में पांच साल में एक करोड़ रोजगार के अवसर देगी सपा


अखिलेश का वचन पत्र: एमएसएमई सेक्टर में पांच साल में एक करोड़ रोजगार के अवसर देगी सपा

लखनऊ। SP Manifesto 2022 – भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी में अपना घोषणा पत्र सत्य वचन अटूट वादा नाम से जारी किया है। इस घोषणापत्र में अखिलेश यादव ने कृषि एवं ग्रामीण विकास, युवा एवं रोजगार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, श्रमिक सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, शहरी विकास, उद्योग, समाजवादी डिजिटल पॉलिसी, व्यापार और वाणिज्य, जल एवं पर्यावरण, पर्यटन, अल्पसंख्यक कल्याण, गवर्नेंस, अधिवक्ता एवं सैन्य कर्मी और मीडिया से जुड़े कई वादे किए हैं। अखिलेश यादव ने पहले ही आईटी सेक्टर में 2200000 नौकरियों का वादा किया है। अब उन्होंने अपने इस घोषणापत्र में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के जरिए सरकार बनने के बाद 5 साल तक करीब एक करोड़ नौकरियों के सृजन की बात कही है।

Read also: UP Election 2022: सपा साफ हो चुकी पार्टी है,बसपा भागने वाली है और कांग्रेस जर्जर इमारत: दिनेश शर्मा


एमएसएमई के लिए किए ये बड़े वादेअखिलेश यादव ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग यानी कि हमें सिंह के जरिए प्रदेश को विकास की नई सौगात देने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार बनने के बाद एमएसएमई को विकास का इंजन बनाएंगे। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित और प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे कि राज्य में 2027 तक है करोड़ों का सृजन हो सके।

इंस्पेक्टर राज खत्म करेंगे, इज ऑफ डूइंग बिजनेस को देंगे बढ़ावा

अखिलेश यादव ने कहा है कि यह में सेविंग नीति 2022 लागू कर उत्तर प्रदेश में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इंस्पेक्टर राज यानी कि उद्यमियों को प्रताड़ित करने के कई मामले सामने आए हैं। जिसके कारण लघु उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाएगा। अनुमतियों लाइसेंसों के समय से नवीनीकरण किए जाने की ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टाइम बाउंड सिंगल विंडो एवं सिंगल रूप क्लीयरेंस नीति के तहत पुरानी इकाइयों और नई ऊंचाइयों को नई उड़ान दी जाएगी। इसके अलावा महिला सूक्ष्म उद्यमी नीति को लागू कर विशेष लाभ और प्रोत्साहन दिए जाएंगे जिससे कि प्रदेश में महिलाओं दिनों के लिए एक स्वस्थ इकोसिस्टम विकसित करने में मदद मिले।


अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की भूमि को एकमुश्त भुगतान विकल्प के साथ फ्रीहोल्ड बनाया जाएगा। भूमि विकास शुल्क माफ किया जाएगा जिससे कि ग्रीन फील्ड परियोजनाओं के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार हो सके। माइक्रो सेक्टर को रिक्लासिफाइड किया जाएगा और एक विशेष माइक्रो इंटरप्राइजेज सेल बनाया जाएगा जिससे कि सूक्ष्म उद्यमों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पदाधिकारियों का पुनर्वास किया जाएगा। साथ ही यूपी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल भी गठित किया जाएगा जिससे कि इनको सुरक्षा मिल सके। ये सुविधाएं भी होंगी शुरूअखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हाईटेक स्पेशल एक्सपोर्ट जोन बनाया जाएगा। जिसके तहत कृषि और हस्तशिल्प व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इस जीवन को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य की सभी मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं जैसे सड़कें, वेस्ट मैनेजमेंट, वैकल्पिक पावर ग्रिड, ग्रीन टेक्नोलॉजी, अफोर्डेबल आवास और जल संरक्षण को पुनर्जीवित और विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में ग्रामीण उद्योग विभाग बनाया जाएगा जिससे कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करके पिछड़े जिलों को विकसित किया जाए। उद्योगों में उपयोग की जाने वाली बिजली दरों को युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: हिंदुत्व के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश

ये होंगे नए प्रयोग

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि एमएसएमई के तहत हम कई नवाचार भी करेंगे। जिसके तहत टेक इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा जिससे कि स्टार्ट को बढ़ावा दिया जाए और रोजगार के मौके उपलब्ध कराए जाएं। हरित और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी की ओर शिफ्ट होने वाले उद्योगों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी साथ ही बायोएथेनॉल पर्यावरण के अनुकूल ईंधन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।


ये महत्वपूर्ण बात भी बोले

Exit mobile version