देश में इन दिनों सरकार की सेना में शार्ट टर्म भर्ती के लिए लाइ गयी “अग्निपथ योजना” का युवाओं द्वारा ज़ोरदार विरोध हो रहा है, बिहार यूपी समेत देश के बहुत से राज्यों में अराजकता फैली हुई है. राजनीतिक पार्टियां मोदी सरकार की योजना को लेकर लगातार हमले कर रहा है, विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह बिना सोचे समझे, बिना राय मशविरे के प्रधानमंत्री द्वारा लाइ गयी योजना है, इसी को लेकर आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है, अखिलेश ने कहा कि राय-मशविरा जैसे शब्द भाजपा के शब्दकोष में ही नहीं हैं.
Read also: Lucknow-kanpur Accident: ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, 6 की मौत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने ट्वीट में राय, सलाह, मंत्रणा, सम्मति, मशवरा, परामर्श , विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय,सामूहिक बैठक जैसे शब्दों का ज़िक्र करके कहा कि यह सारे शब्द भाजपा के शब्कोष में नहीं हैं. अखिलेश ने कहा कि ये सारे लोकतान्त्रिक शब्द हैं जो भाजपाई शब्दकोश में नहीं हैं और इसीलिए देश पर मनमानी भरे फ़ैसले बार-बार थोपे जा रहे हैं, इन मनमाने फैसलों से देश की ऊर्जा व जनशक्ति जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है।
बता दें कि सरकार की इस योजना का अब राजनीतिक विरोध बढ़ता जा रहा है, बिहार में युवाओं के घोषित आज बिहार बंद का विपक्षी पार्टियों ने खुला समर्थन किया है, कांग्रेस पार्टी भी जंतर मंतर पर आज विरोध प्रदर्शन कर रही है, इसके अलावा भाजपा के अंदर भी इस योजना को लेकर कहीं न कहीं नाराज़गी है. भाजपा के सांसद वरुण गाँधी ने कल आंदोलित युवाओं से कहा था कि हर तरह से वो उनके साथ हैं हालाँकि उन्होंने हिंसा की बात का समर्थन नहीं किया था.
