Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश यादव ने दिया राकेश टिकैत को सपा में शामिल होने का न्यौता


अखिलेश यादव ने दिया राकेश टिकैत को सपा में शामिल होने का न्यौता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव में किसान मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में किसान आंदोलन में नायक की भूमिका में उभरे भाकियू नेता राकेश टिकैत पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत को सपा में शामिल होकर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। इस संबंध में राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है मगर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मच गई है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव में संग्राम का जरिया बनी टोपियां

गौरतलब है कि बुधवार को मेरठ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी के साथ तिरंगा लहराते राकेश टिकट के पोस्टर अनेक जगहों पर लगाए गए थे। इसको लेकर भाकियू ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक दल है इसलिए उनके नेता के चेहरे का इस्तेमाल कोई भी राजनीतिक दल ना करे। लेकिन अखिलेश यादव तो भाकियू नेता के चेहरे की बजाए पूरे राकेश टिकैत का ही इस्तेमाल करने को आतुर दिखाई दे रहे हैं।

सपा मुखिया ने एक टीवी चैनल से वार्ता करते हुए कहा था कि अगर राकेश टिकैत सपा में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। सपा मुखिया ने कहा कि राकेश टिकैत से हमारे पूर्व में भी संबंध रहे हैं। हालांकि सपा मुखिया ने इस पर आखिरी निर्णय राकेश टिकैत पर ही छोड़ दिया है।

Read also: सरकार के साथ किसानों की सहमति नहीं, कुछ मांगों पर हुआ समझौता: राकेश टिकैत

गौरतलब है कि पोस्टर विवाद के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने राजनीति ना करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि उनका समर्थन किसी भी राजनीतिक दल को नहीं है और अखिलेश यादव और जयंत चैधरी के साथ लगाई गई उनकी फोटो उनसे पूछ कर नहीं लगाई थी। अब देखना होगा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के न्यौते के बाद राकेश टिकैत का रूख क्या होता है। वें राजनीति में कदम रखते हैं या राजनेता बनाने वाले बनते हैं।

Exit mobile version