Site icon Buziness Bytes Hindi

Social Media War: अखिलेश बनायेगे अब सोशल मीडिया सेल की नई टीम

Akhilesh's eyes are now on the future

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल एडमिन मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ़्तारी को लेकर उठे विवाद के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अब अपनी सोशल मीडिया टीम में बड़े बदलाव की बात कही है. सूत्रों के मुताबिक अब एक नयी टीम बनाए जाएगी जो समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल की ज़िम्मेदारी संभालेगी, जानकारी के मुताबिक इस बारे में अखिलेश यादव ने किन्हें ज़िम्मेदारी देनी है यह फाइनल कर दिया है.

मनीष को मिली ज़मानत

इधर गिरफ्तार हुए समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को कल ज़मानत भी मिल गयी और वो जेल से बाहर भी आ गए है. उनके खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा अग्रवाल ने FIR दर्ज कराई थी जिसमें उनके खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग और धमकियाँ देने का आरोप लगाया गया था. मनीष के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से ट्वीट्स में पत्रकारों और कई सम्मानित राजनेताओं को लक्षित करके अभद्र भाषा का इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज थे, जिनको आधार बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

अखिलेश ने नहीं पी थी पुलिस मुख्यालय की चाय

अपने एडमिन की गिरफ्तारी पर नाराज़ अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुँच गए थे जहाँ उन्हें काफी देर इंतज़ार करना पड़ा था क्योंकि कोई सक्षम अधिकारी शिकायत सुनने के लिए मौजूद नहीं था. इस दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय की ऑफर को यह कहकर ठुकरा दिया था कि आपकी चाय में ज़हर भी हो सकता है इसलिए मैं बाहर से अपनी चाय मंगाकर पी लूँगा। हालाँकि बाद में ADG LO प्रशांत कुमार ने बताया कि सपा प्रमुख की शिकायत को सक्षम अधिकारीयों ने सुना और संतोष भी हुए, उन्होंने चाय भी पी.

Exit mobile version