Site icon Buziness Bytes Hindi

Holi बाद यूपी के दौरे पर निकलेंगे अखिलेश

akhilesh

होली के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा ने 2024 के आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार के खिलाफ एक गहन अभियान शुरू करने की योजना बनाई है जिसमें पार्टी पमुख अखिलेश यादव लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों का कच्चा चिठ्ठा खोलेंगे। उन्होंने बताया कि जनता से जुड़ाव के इस अभियान का फोकस किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नाकामी को बताना होगा।

अभियान में जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

राजेंद्र चौधरी के मुताबिक होली के बाद पार्टी प्रमुख लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू करेंगे। उस समय तक पार्टी का नया संगठनात्मक भी पूरी तैयार हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव चरणबद्ध तरीके से लोकसभा क्षेत्रों की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस अभियान के पश्चिमी यूपी पहुँचने पर कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में रालोद चीफ जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।

संगठन में पुनर्गठन का काम शुरू

बता दें कि पार्टी ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है. सबसे पहले जिला यूनिटों और फ्रंटल संगठनों में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनावों में हार के एक हफ्ते बाद अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्षों को बरकरार रखा गया था. इस वर्ष जनवरी से पुनर्गठन की प्रक्रिया में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें शिवपाल सिंह यादव की वापसी हुई, उन्हें राष्ट्रिय महासचिव बनाया गया।

Exit mobile version