Site icon Buziness Bytes Hindi

पिता को कैद कर मुख्यमंत्री बनने वाले अखिलेश हैं औरंगजेब के वंशज


पिता को कैद कर मुख्यमंत्री बनने वाले अखिलेश हैं औरंगजेब के वंशज

आगरा। भाजपा की जनविश्वास यात्रा आज आगरा पहुंची तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह से भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे। यात्रा प्रभारी एमएलसी मानवेंद्र प्रताप ने अखिलेश यादव को औरंगजेब का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को कैद करके ही अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा एमएलसी ने सपा-रालोद के गठबंधन को ठगबंधन बताया।

Read also: अखिलेश यादव का पलटवार, यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार

वहीं जनविश्वास यात्रा में मौजूद कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के रस को चाउमिन के ठेले जैसा बताने का विरोध जताते हुए सपा अध्यक्ष के रथ को विधर्मी और रावण के रथ जैसा बताया। मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो विजय रथ निकाल रहे हैं वह रावण के रथ से कम नहीं है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी विजय रथ निकालकर लोगों तक अपनी पहुंच बना रही है। दोनों ही पार्टियों की इन यात्राओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर अपने वोट बैंक को मजबूत करना है। लेकिन दोनों ही दल के नेता अपनी योजनाएं और विकास का प्रारूप बताने की बजाय एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं।

Read also: मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का शिकार राजनीतिक मर्यादा भी हो रही है जो शब्दों के बाण से छिन्न-भिन्न दिखाई दे रही है। मगर चुनावी जोश में फिसलती जुबां से कब कौन नेता कहां पर क्या कह दे भरोसा ही नहीं होता।

Exit mobile version