Site icon Buziness Bytes Hindi

Ramnavami मनाने के फैसले का अखिलेश ने किया स्वागत, कहा-10 करोड़ रुपये दे सरकार

akhilesh

योगी सरकार द्वारा रामनवमी मनाने के लिये हर ज़िले को एक लाख रुपये दिये जाने को प्रस्ताव का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को इतने रूपये देना चाहिए कि धर्मों के त्यौहार मनाये जा सकें. उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए कम से कम एक करोड़ रूपये देने की घोषणा करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि एक लाख रूपये में क्या होगा।

त्योहारों पर मिले फ्री गैस सिलेंडर

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार को त्योहारों पर फ्री सिलेंडर देने की शुरुआत इसी रामनवमी से करनी चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि पर प्रदेश के सभी ज़िलों के मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण पाठ कराने के आदेश जारी किये हैं जिसके लिये सभी जिलाधिकारियों को इन आयोजनों के लिए एक लाख रुपये दिये जाएंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे उन कार्यक्रमों के फोटो संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

संतों ने की सराहना

अखंड रामायण पाठ के आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता जिला प्रशासन को विशेष रूप से सुनिश्चित करानी होगी. सभी जिलाधिकारियों को सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि वो अपने जिले में चयनित देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन कर लें. योगी सरकार के इस आदेश से संतों में खुशी का माहौल है. यूपी सरकार के फैसले की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जमकर प्रशंसा की हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है.

Exit mobile version