Zero tolerance की बात पर अखिलेश ने सदन में योगी को घेरा

उत्तर प्रदेशZero tolerance की बात पर अखिलेश ने सदन में योगी को घेरा

Date:

राज्यपाल के अभिभाषण पर आज विधानसभा में बोलते हुए समाजवादी प्रमुख और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के कामों, दावों और वादों पर जमकर निशाना बनाया। अखिलेश ने कहा जिस राज्य में सरकार परमानानेन्ट DGP नहीं बना पा रही है वो कानून व्यवस्था की बात कैसे कर सकती है. उन्होंने कहा कि जीरो टोलेरेंस की बात करने वाली सरकार कार्रवाई करने में घबराती क्यों है, उन्हें कार्रवाई करने से कौन रोकता है, उन्हें किसका डर है.

जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया

जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि पूरा प्रदेश जातिगत जनगणना चाहता है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार नहीं चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जातिगत जनगणना करानी चाहिए। अखिलेश ने कहा दिल्ली सरकार को भी भी इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने जीरो टोलेरेंस के सरकार के दावों पर निशाना साधते हुए राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं की एक लम्बी फेहरिस्त सुनाते हुए सवाल किया कि नेता सदन तो जीरो टोलेरेंस की बड़ी बड़ी बातें करते हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं करते, उन्हें रोकने वाला कौन है, कानपूर देहात की घटना पर उन्होंने क्या कार्रवाई की.

महिला अपराधों को गिनाया

NCRB के आंकड़ों को पेश करते हुए अखिलेश ने कहा महिला सम्मान और सुरक्षा की बड़ी बड़ी बातें होती हैं लेकिन जब आंकड़ों पर नज़र डालते हैं तो महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर नज़र आता है, रेप की घटनाओं में नंबर दो पर दिखाई देता है. अखिलेश ने कहा कि क्या यही आपकी जीरो टोलेरेंस पालिसी। उन्होंने कहा कि नेता सदन ने पता नहीं इस शब्द को कहाँ से ईजाद किया। नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजने पर अखिलेश कि यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों को कभी स्वीकार नहीं कर सकती, एक लोकगायिका से डर जाते हैं यह लोग क्योंकि उसने कानपूर देहात की घटना पर कुछ कड़वे सवाल पूछ लिए. इन्हें बस फ़र्ज़ी मुक़दमे लगाना आता है.

योगी को दिया चैलेन्ज

इकाना स्टेडियम को लेकर भी अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी को निशाना बनाया। अखिलेश ने कहा कि जब इन्हें शपथ लेनी होती है तो इकाना जाते हैं, खिलाडियों को सम्मान देना होता है तो इकाना जाते है. इसी दौरान अखिलेश ने मुख्यमंत्री को क्रिकेट का चैलेंज भी दे डाला। अखिलेश ने कहा कि चलिए इकाना में मैच हो जाय. सपा प्रमुख ने कहा कि मैं दावा करता हूँ की आप तीन टप्पे वाली गेंद भी नहीं मार पाएंगे लेकिन मैं आपकी हर गेंद पर छक्का मारूंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related