Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश बोले, किसानों को कुचल रही है तीन इंजन की सरकार


अखिलेश बोले, किसानों को कुचल रही है तीन इंजन की सरकार

अम्बेडकर नगर। बुलडोजर नहीं लैपटाॅप लेकर आओ क्योंकि नौजवानों को लैपटाॅप की जरूरत है बुलडोजर की नहीं। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भानमती पीजी काॅलेज में जनादेश रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि जो किसान हमारा पेट भरता है उसको धोखा देने, उसको गाड़ी के नीचे कुचलने का काम भाजपा ने किया है।

Read also: शिवपाल को सपा के गठबंधन में शामिल करेंगे अखिलेश, बोले, चाचा को मिलेगा पूरा सम्मान

रविवार को बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़कर आये दिग्गज नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गये। इन दिग्गज नेताओं का बसपा छोड़ना जहां पार्टी प्रमुख मायावती के लिये बड़ा झटका है वहीं यह समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम कर सकता है। रविवार को यूपी के अम्बेडकर नगर जिले में भानमती पीजी काॅलेज में जनादेश रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुआ कहा कि यह सरकार सिर्फ शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। समाजवादी पार्टी के समय में हुए कार्यो का उद्घाटन कर भाजपा खुद श्रेय लेना चाहती है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे को भी सपा सरकार का काम बताया जिसका उद्घाटन होने जा रहा है।

Read also: यूपी में भाजपा का कुशासन खत्म करेगी दिवाली: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव-गांव सिलेंडर बांट कर चलायी जा रही उज्ज्वला योजना अब बुझला योजना बन गई है। बढ़ती महंगाई और आसमान छूते खाद के दामों के कारण किसानों को क्या राहत मिल पायेगी? पेट्रोल सौ रुपये के पार होने से मोटरसाईकिल भी नहीं चल पा रही है।

Exit mobile version