Site icon Buziness Bytes Hindi

सदन में बोले अखिलेश, हम तो पांडवों के पक्ष वाले हैं

akhilesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में दिए गए पांडव और कौरव वाले बयान पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो पांडवों के पक्ष वाले लोग हैं. अखिलेश ने कहा कि नेता सदन को बड़ी अच्छी तरह मालूम है कि हम तो भगवान कृष्ण के वंशजों में आते हैं, वो कहाँ से आते हैं ये तो वही जानें।

सपा प्रमुख ने आज सदन में कहा कि हमारे नेता सदन धर्म की बातों में ज़्यादा उलझे रहते हैं। अखिलेश ने कहा कि किसी ने कहा कि धर्म अफीम का गोला है लेकिन हमारे नेता सदन और भी आगे बढ़ गए और रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं को कोट करते हुए कौरव और पांडवों तक पहुँच गए. अखिलेश ने कहा कि हम तो भगवान् विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं, हमारे लिए तो राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, हम तो दोनों में एक दूसरे को देखते हैं. आपके लिए दोनों अलग हो तो अलग बात है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को विधानसभा में ज्ञानवापी के बारे में बोलते हुए कहा कि ‘नंदी’ ने रात में ही बैरिकेड तोड़ डाले। हमारे कृष्ण कन्हैया भी कहां मानने वाले हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि वह इस तरह अयोध्या राम लला दर्शन करने नहीं जाएंगे। मैं भाजपा के बुलावे पर अयोध्या नहीं जा रहा, जब भगवान बुलाएंगे तब परिवार समेत अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के जीरो टॉलरेंस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जो हाल उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि जीरो टॉलरेंस पूरी तरह जीरो हो चूका है.

Exit mobile version