Site icon Buziness Bytes Hindi

Sanatan को राष्ट्रीय धर्म बताने पर अखिलेश का योगी से सवाल, मंदिर में जाने से क्यों रोका

akhilesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन को राष्ट्रिय धर्म बताते हुए कहा था कि सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर अब अखिलेश ने उनसे सवाल किया है कि अगर ऐसा है तो उन्हें कल मंदिर जाने से क्यों रोका गया, मुख्यमंत्री इस बात को स्पष्ट करें कि उन्हें शूद्र की कैटेगरी क्यों रखा जा रहा है.. अखिलेश ने सवाल किया कि किस किताब में लिखा है कि सनातन ही राष्ट्रीय धर्म है.

समाजवादियों का सबसे बड़ा धर्म आंबेडकर

अखिलेश ने योगी पर हमला करते हुए कहा कि योगी शपथ तो संविधान की लेते हैं और सनातन को राष्ट्र से जोड़ रहे हैं, अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों का सबसे बड़ा धर्म आंबेडकर हैं. एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि वो आमंत्रण पर पीतांबरा मंदिर साधू संतों से मिलने गए थे, वहां मुझे हवन और परिक्रमा कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन मेरे पहुँचने से पहले ही वहां पर भाजपा और संघ के कार्यकर्त्ता वहां मौजूद थे और उनके पहुँचते ही उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की. अखिलेश ने कहा कि भाजपा को क्या हमें शूद्र समझती है, उन्हें हम लोगों के मंदिर जाने, संतों से मिलने पर परेशानी होती है.

मुग़ल गार्डन का नाम बदलने पर कही ये बात

मुग़ल गार्डन का नाम बदलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि छोटे मियाँ तो इस काम में महारत हासिल ही कर चुके हैं, अब मियां भी छोटे मियां के क़दमों पर चलने लगे हैं. अखिलेश ने कहा आज लखनऊ में जहाँ पर भारत-न्यूज़ीलैण्ड का मैच हो रहा है उसका नाम भगवान् विष्णु के नाम पर रखा गया था, हमारी सरकार के दौरान ही वो बना और उसी स्टेडियम में बाबा ने शपथ ली और उसका नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रख दिया। अखिलेश ने कहा कि आखिर यह लोग अटल जी की जन्मस्थली पर कब काम करेंगे। अखिलेश ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि इसकी टाइमिंग बहुत से सवाल उठाती है, यह डाक्यूमेंट्री विवादस्पद है या फिर इसके सहारे एक विवाद खड़ा किया जा रहा है ताकि ध्रूवीकरण हो सके, अखिलेश ने कहा बीबीसी की यह डाक्यूमेंट्री चुनाव के समय ही क्यों आयी? अखिलेश ने कहा कि यूपी से इस बार बीजेपी का सफाया होगा.

Exit mobile version