UP News: सपा का सदन से बहिर्गमन, राजभवन पैदल पहुंचकर अखिलेश ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तर प्रदेशUP News: सपा का सदन से बहिर्गमन, राजभवन पैदल पहुंचकर अखिलेश ने...

Date:

लखनऊ। उप्र विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। जैसा कि माना जा रहा था आज भी विपक्षी सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था, सपा विधायक आजम खां पर लगे मुकदमों सहित कई मुद्दों पर सदन में जमकर नारेबाजी की। सपा विधायकों ने सदन के बाहर हाथ में स्लोगन लिखी पटिटयों को लहराकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से ही बहिर्गमन कर दिया। सपा अध्यक्ष सदन से बाहर निकलकर पैदल चलते हुए सपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और सपा विधायक भी पैदल चल रहे थे। सपा विधायक अपने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।

उनके साथ दर्जन भर विधायक मौजूद थे। राजभवन से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल को वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया है। सपा नेता आजम खान पर लगातार भाजपा सरकार मुकदमे लगा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। महिलाओं पर प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं। इन सभी के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि आज़म खान पर हो रहे अत्याचार के बारे में भी राज्यपाल से बातचीत हुई है। अनावश्यक रूप से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फ़र्ज़ी मुक़दमे उन पर उनके परिजनों पर लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा अब इसको बिल्कुल भी इसको बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related