Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश को भरोसा, नितीश भाजपा के साथ नहीं जा सकते

akhilesh yadav

एक तरफ बिहार में नितीश कुमार के भाजपा संग फिर जाने की बातें ज़ोरशोर से चल रही हैं दूसरी तरफ उनके करीबी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार इंडिया अलायन्स छोड़कर NDA में नहीं जायेंगे। अखिलेश का तो ये भी मानना है कि नितीश न सिर्फ इन सब बातों को अफवाह साबित करेंगे बल्कि इंडिया गठबंधन को भी और मज़बूत करेंगे. अखिलेश को ये बात अच्छी तरह मालूम है कि नितीश के बिना इंडिया गठबंधन का कोई मतलब नहीं रह जाता है। बिहार में भाजपा को रोकने के लिए इंडिआ अलायन्स का साथ होना बहुत ज़रूरी है.

अखिलेश यादव आज फकीरे पुरवा, कन्नौज में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ‘गणतंत्र दिवस’ मना रहा है, इस देश को और कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए हम सब लोग संकल्प ले रहे हैं, समाजवादी पार्टी के लोग देश की समृद्धि और प्रगति के लिए जनता के साथ हैं और देश की जनता को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी लोग सदैव देश को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे। अखिलेश ने ये भी कहा कि जल्द ही किसी पंडित से मुहूर्त निकलवा कर वो अयोध्या राम लला के दर्शन करने जायेंगे।

नितीश को लेकर बिहार की सियासत में चल रही ख़बरों पर कांग्रेस के नेता भी कहने लगे हैं कि नीतीश कुमार को सामने आकर इस बात को साफ़ करना चाहिए कि क्या वह आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ रहे हैं। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। नीतीश के बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची लगी थी जिसे अशोक चौधरी ने नोचकर फेंक दिया, ये घटना कैमरे में कैद हो गयी और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गयी. समारोह में तेजस्वी क्यों नहीं पहुंचे इसपर नितीश कुमार और अशोक चौधरी ने एक ही जैसा जवाब दिया, दोनों नेताओं ने कहा कि ये बात तेजस्वी से जाकर पूछिए.

Exit mobile version