उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फरेंस हुई। इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के लिए मुफ्त अनाज पर एक विशेष घोषणा की , उन्होंने कहा कि मोदी जी पांच राशन का ढिंढोरा पीट रहे है लेकिन फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट तो कांग्रेस पार्टी लाई थी, कोई भी इस मामले पर अदालत जा सकता है, ये सरकार की ड्यूटी है। खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों पांच की जगह 10 किलो राशन मिलेगा। खड़गे ने कहा कि 4 जून को गठबंधन सरकार बनने जा रही है. वहीँ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार का दावा करने वाली भाजपा को जनता इस बार 140 सीट के लिए भी तरसा देगी.
खड़गे ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को BJP के लोग नामांकन करने से रोक रहे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को भी डरा-धमका रहे हैंI चुनाव में लेवल प्लेइंग ग्राउंड होना चाहिए, लेकिन फिर भी हम लड़ रहे हैं। हालांकि, चार चरणों के चुनाव के बाद रिपोर्ट्स से पता चलता है कि INDIA गठबंधन BJP से आगे है।खड़गे ने कहा कि ये संसद का बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है। जिससे देश का भविष्य बनेगा और आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रखा जाएगा। देश के भविष्य को बनाने व संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको मिलके काम करना चाहिए। इसलिए हम सब मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उनको जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुके हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीट जीत रहा है और क्योटो (वाराणसी) में लड़ाई है. उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के साथियों को बधाई दे रहा हूं कि 4 जून को आपकी भी आजादी होगी। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर अखिलेश ने कहा कि हम सभी के मेनिफेस्टो में लगभग सभी बाते एक ही जैसी है इसलिए समर्थन जैसी कोई बात नहीं। राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम अपनी स्ट्रटेजी आपको क्यों बताएं।
बसपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों पर इंडिया गठबंधन की परेशानी बढ़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मेरी बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से अपील है की वो अपना वोट ख़राब न करें और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करें
