Site icon Buziness Bytes Hindi

अखिलेश जिन्ना और ओसामा को भी अपना आदर्श बता सकते हैं : Nand Gopal Nandi

ललितपुर। तीन दिवसीय बुंदेलखंड के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन ललितपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। अधिकारियों से बातचीत कर वहां के ताजा हालातों के बारे में जाना और जरूरी दिशा निर्देश दिए। जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने गिन्नौट बाग में “गरीब कल्याण जन सभा” को सम्बोधित किया। जहां नंद गोपाल नंदी ने मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल उपलब्धियों को गिनाया। मंत्री नंदी ने भाजपा की मोदी व योगी सरकार को सर्वजन हितैषी सरकार बताया। उन्होंने पूर्ववर्ती केंद्र व प्रदेश सरकारों को को जातिवाद की सरकारें बताया। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

कानपुर हिंसा और उसके बाद हिंसा में संलिप्त रहे किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। हम प्रदेश की जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह शरारती तत्वों से सावधान रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें और मन में विश्वास रखें। ऐसे लोग अमन चैन खराब कर मजहबी दंगा फैलाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अमन-चैन और एकता में विष घोलने का काम किया। अखिलेश यादव प्रदेश में अपनी जमीन खो चुके हैं। वह जमीन तलाशने के लिए बेहुदा ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने कभी जिन्ना को आदर्श बता दिया तो कभी वह ओसामा बिन लादेन को आदर्श बता सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करना ठीक नहीं है।

Exit mobile version