Site icon Buziness Bytes Hindi

Akhilesh का आरोप, सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है भाजपा

akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर सत्ता का दुरूपयोग करके लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है। लखनऊ में युवा संगठनों के प्रमुख नेताओं की बैठक को समबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। ED, इन्कम टैक्स और CBI का दुरूपयोग विपक्ष को डराने और समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जाने लगा है। बुलडोजर से डराना भाजपा का एजेण्डा बन चूका है। देश की जनता अब भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।

प्रदेश की जनता सपा के साथ

अखिलेश यादव ने युवा नेताओं से कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की हार तय है। जनता सपा के साथ है और लोकसभा चुनाव में उसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में विजयी होगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। सपा प्रमुख ने कहा कि आज युवाओं का भविष्य अंधकारमय है, रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। समाजवादी पार्टी उनकी आवाज उठाती है तो फर्जी मुकदमों में सपा नेताओं को फंसाया जा रहा है। अखिलेश ने सवाल किया कि किसान की आय दोगुनी कहां हुई? बिजली क्यों महंगी हो रही है? रोजगार की दर 4.2 प्रतिशत पहुँच गयी है.

नौजवानो की अहम् भूमिका

अखिलेश यादव ने कहा युवा नेताओं में जोश जगाते हुए कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत में नौजवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई । भाजपा की मैनपुरी में हर तरह की कोशिश की, तमाम साजिशें कीं लेकिन मैनपुरी में सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि युवाओं को को बिना किसी लालच और भय के अन्याय का कड़ा विरोध करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक रविदास मेहरोत्रा और पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के अलावा यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव तथा समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद भी बैठक में मौजूद रहे।

Exit mobile version