Site icon Buziness Bytes Hindi

Prophet Islam Controversy: ईरान का दावा, अजित डोभाल ने किया दोषियों से सख्ती से निपटने का वादा

ईरान ने दावा किया है कि पैग़म्बर मोहम्मद के अपमान के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भारत के NSA अजित डोभाल ने वादा किया है। बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान भारत के दौरे पर हैं, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और ईरान ने सभी धर्मों और इस्लामी मान्यताओं के सम्मान करने और सौहार्द बिगाड़ने वाली बातों से परहेज़ करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।

Also read: जमीयत ने इबादतगाह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई ग्रीष्म अवकाश के बाद

मिली जानकारी के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बातचीत में यह पैग़म्बर मोहम्मद के अपमान का मुद्दा उठाया. ईरान के मुताबिक अजित डोभाल ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कमेंट करने वालों का सबक सिखाने का वादा किया है। ईरान के मुताबिक एनएसए डोभाल ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति भारतीय सरकार के सम्‍मान को एकबार फिर दोहराया और कहा कि दोषियों से ऐसे निपटा जाएगा ताकि मिसाल बन सके। वहीँ ईरान इस बयान पर भारत सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also read: अब रिटायर्ड कर्नल ने दी प्लेसेस ऑफ़ वरशिप कानून को चुनौती

बता दें कि बीते रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब कर पैग़म्बरे इस्लाम के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी के प्रति आपत्ति दर्ज कराई थी। ईरान के अलावा 15 और इस्लामिक देशों ने भी इस पर आधिकारिक तौर पर भारत से विरोध दर्ज कराया था।अब्दुलाहियान ने अपने ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मुलाक़ात पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। ईरानी विदेश मंत्री की अपने भारतीय समकक्ष से मुलाक़ात के दौरान, नागरिक और व्यावसायिक मामलों में परस्पर सहयोग के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।

Exit mobile version