अजिंक्य रहाणे का काम बोलता है : शोएब अख्तर

स्पोर्ट्सअजिंक्य रहाणे का काम बोलता है : शोएब अख्तर

Date:


अजिंक्य रहाणे का काम बोलता है : शोएब अख्तर

दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने मेलबोर्न में टीम इंडिया की जीत पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टार खिलाड़ियों के भरोसे नहीं है|

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ ने टीम इंडिया की जीत पर अपने यू ट्यूब चैनल पर दिल खोलकर तारीफ की| शोएब ने कहा कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसे मारा है जैसे कोई किसी को बोरी में भरकर मारता है|

शोएब अख्तर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे की भी खूब तारीफ़ की, शोएब के अनुसार अजिंक्य ने अपने कॅरेक्टर को साबित किया, उन्होंने ख़ामोशी से अपना काम किया और दिखा दिया वह भले ही कम बोलते हैं मगर उनका काम बोलता है|

याद रहे कि मेलबोर्न टेस्ट में कोहली व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेले जब्कि तेज़ गेंदबाज़ घायल होने के कारण श्रंखला से बाहर हो चुके हैं वहीँ रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं मगर बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा वह भी नहीं थे|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...