Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News: अजय मिश्रा टेनी ने राकेश टिकैत को बताया दो कौड़ी का इंसान

लखीमपुर काण्ड से चर्चित हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं, अक्सर वो अपने खिलाफ बोलने वालों को धमकियाँ भी देते रहते हैं. अब उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को दो कौड़ी का इंसान कहा है. टेनी ने यह आपत्तिजनक बयान अपने लखीमपुर कार्यालय में अपने सर्थकों के सामने दिया है, वह अक्सर अपने समर्थकों के सामने जोश में इस तरह के बयान देते रहते हैं. अजय मिश्रा टेनी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.  

समर्थकों के सामने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राकेश टिकैत के बारे में आपत्तिजनक बातें कीं और कहा कि मैं उन्हें जनता हूँ, वह दो कौड़ी के इंसान हैं, उनमें चुनाव जीतने का दम नहीं, दो बार लाडे और दोनों बार हार गए. उन्होंने कहा कि चाहे जितने टिकैत विकेत आएं कोई फर्क नहीं पड़ता। टेनी टिकैत के बारे में कहा कि  जिसका जो व्यवहार होता है, वह उसके अनुरूप व्यवहार करता है. टेनी ने कहा कि इसलिए मैं ऐसे लोगों को जवाब के काबिल भी नहीं समझता. अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि इस तरह के व्यक्ति के विरोध का कोई मतलब नहीं होता. 

Read also: SP Leader Akhilesh Yadav: अपनी बनाई किस सड़क पर पीएम मोदी हवाई जहाज़ से उतरे, अखिलेश का सवाल

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान महापंचायत में एकबार फिर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की मांग की गयी है. किसान महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में महापंचायत से पहले लखीमपुर में भी पंचायत की थी. बता दें कि अजय मिश्रा टेनी का बेटा किसानों पर थार चढाने का आरोपी है जिसमें कई किसानों की मौत हो गयी थी.

Exit mobile version