Site icon Buziness Bytes Hindi

13 अगस्त को रिलीज़ होगी अजय देवगन स्टारर ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’


13 अगस्त को रिलीज़ होगी अजय देवगन स्टारर ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’

फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। भुज 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर करने वाली है।

फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही एक टीजर भी रिलीज किया गया है जिसमें पूरी स्टारकास्ट की झलक देखी जा सकती है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही और एमी वर्क मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया।

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। ओटीटी पर इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से भुज एक है।

Exit mobile version