Site icon Buziness Bytes Hindi

इस ब्रिटिश शो की रीमेक होगी अजय देवगन की वेब सीरीज!


इस ब्रिटिश शो की रीमेक होगी अजय देवगन की वेब सीरीज!

सुपरस्टार अजय देवगन इस समय कई दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और खबर है कि काफी जल्दी वो एक वेब शो का भी हिस्सा बनने वाले हैँ। इस वेब शो को लेकर जो खबर अब सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि ये शो काफी धमाकेदार होने वाला है। इसके अलावा ये शो एक ब्रिटिश शो लूथर का रीमेक होने वाला है जिसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

पता चला है कि इस वेब शो का ऐलान अगले सप्ताह होने वाला है। जबसे ये खबर सामने आई है फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं और शो को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो सुपरस्टार पहली बार किसी शो का हिस्सा बनेंगे और ये उनके फैंस के लिए काफी शानदार मोमेंट होने वाला है। गौरतलब है कि अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो कि कई तरह की फिल्मों को लेकर मशहूर हैं और अपने किरदार को काफी दमदार तरीके से निभाते है।

Exit mobile version