अजय देवगन की को स्टार काजल अग्रवाल ने गुपचुप की सगाई!

बॉलीवुडअजय देवगन की को स्टार काजल अग्रवाल ने गुपचुप की सगाई!

Date:


अजय देवगन की को स्टार काजल अग्रवाल ने गुपचुप की सगाई!

काजल अग्रवाल साउथ इंडस्ट्री उन जानी-मानी अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले साल से ही काजल अग्रवाल की शादी की खबरें मीडिया में लगातार जोरों पर हैं। वास्तव में काजल जल्द ही शादी करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल ने हाल ही में गौतम नाम के एक बिजनेसमैन से सगाई की और जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि काजल के करीबी दोस्त और अभिनेता श्रीनिवास बेलमकोंडा ने अभिनेत्री के गुप्त सगाई समारोह की शोभा बढ़ाई। हालांकि, एक्ट्रेस या उनके परिवार से इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि काजल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही इसके बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगी। पिछले साल काजल अग्रवाल ने खुलासा किया कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित नहीं होगा। लक्ष्मी मांचू के चैट शो ‘फीट अप विद द स्टार्स तेलुगु’ पर काजल ने यह भी साझा किया था कि वह 2020 में घर बसाने की योजना बना रही हैं। अपने आइडल मैन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन सबसे अधिक उस इंसान को अधिकारवादी, देखभाल करने वाला और आध्यात्मिक होनी चाहिए।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related