Site icon Buziness Bytes Hindi

अब यमराज बनेंगे ‘सिंघम’


अब यमराज बनेंगे ‘सिंघम’

अजय देवगन इस समय तेज़ी से अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर रहे हैं और नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। अब खबर है कि इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न डे यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ओह माय गॉड में अक्षय कुमार, भगवान श्रीकृष्ण के मॉडर्न अवतार में दिखाई दिए थे। गौरतलब है कि इस हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

इससे पहले, यमराज की भूमिका में अक्षय कुमार और संजय दत्त भी दिखाई दे चुके हैं। जहां अक्षय कुमार एक एड में यमराज की भूमिका में दिखे थे वहीं संजय दत्त, वाह लाइफ हो तो ऐसी नाम की फिल्म में मॉडर्न यमराज की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वहीं बात करें अजय देवगन के आगामी प्रोजेक्ट्स की तो अजय देवगन के पास कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स हैं तो कुछ बेहद बड़े और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी उनके हिस्से हैं। इसके अलावा इस साल वो एक बार फिर से निर्देशन की कमान संभालेंगे।

Exit mobile version