मेगा बजट फिल्म से होगी ऐश्वर्या राय बच्चन की परदे पर वापसी

बॉलीवुडमेगा बजट फिल्म से होगी ऐश्वर्या राय बच्चन की परदे पर वापसी

Date:


मेगा बजट फिल्म से होगी ऐश्वर्या राय बच्चन की परदे पर वापसी

खबर सामने आयी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी एक मेगा बजट फिल्म के साथ पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं जो कि बाहुबली स्तर की 500 करोड़ के बजट के साथ बनाई जा रही है। ये हिंदी सिनेमा की दूसरी बाहुबली कहलाई जा सकती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ये काम लोकप्रिय निर्देशक मणि रत्नम के साथ कर रही हैं। मणि रत्नम इससे पहले गुरु, बॅाम्बे, रोजा और थालापति जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी देश के महान लेखक और कविताकार आर कृष्णमूर्ति कल्कि के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित होगी। इसकी रिलीज अभी तय नहीं की गई है।

इस फिल्म का काम पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 50 दिन में इसका पूरा शेड्यूल किया गया है। बाहुबली की तरह इसे भी दो भागों में रिलीज किया जाएगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने के साथ डबल किरदार भी निभा रही हैं। ये पहली बार होगा जब वह किसी फिल्म में डबल रोल निभाती हुईं नजर आयेंगी।

बताया जा रहा है कि 500 करोड़ की इस मेगा बजट में साउथ के भी कई बड़े चेहरे होंगे। विक्रम, किर्थी, जयराम भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इसकी शूटिंग का आगाज साल 2019 में हुआ था। थाईलैंड में 40 दिन का काम पूरा करने के बाद जनवरी में इसका पूरा शेड्यूल खत्म किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...