Site icon Buziness Bytes Hindi

ऐश्वर्या राय और आराध्या भी नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती


ऐश्वर्या राय और आराध्या भी नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती

कोरोना वायरस की चपेट में आईं ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को भी अब नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को हल्का बुखार आने के बाद हॉस्पिटलाइज कराने का निर्णय लिया गया।

आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक का पहले से नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 8:30 बजे हॉस्पिटल की एंबुलेंस ‘जलसा’ पहुंची और माँ-बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई। इसी बीच सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की गाड़ियां भी ‘जलसा’ पहुंची थीं।

Exit mobile version