ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटीव सिर्फ जया की रिपोर्ट निगेटिव

बॉलीवुडऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटीव सिर्फ जया की रिपोर्ट निगेटिव

Date:


ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटीव सिर्फ जया की रिपोर्ट निगेटिव

  • अमिताभ बच्चन की फैमिली में ऐश्वर्या सहित चार कोरोना पॉजिटिव
  • ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या बच्चन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सदी के महानायक बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन की फैमिली मुश्किल के दौर से गुजर रही है. दरअसल, अमिताभ फैमिली के चार लोग ऐश्वर्या समेत कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं.सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने उन लोगों से अपील की थी जो लोग 10 दिन के अंदर उनके संपर्क में रहे हैं वो भी कोराना वायरस का पता लगाने के लिए अपनी जांच करा लें. इसके बाद अभिषेक बच्चना का ट्वीट आया कि वो कोरोना पॉजिटिव है. इस बीच रविवार को पहले यह अपुष्ट खबर आई कि ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव है. लेकिन दोपहर में जानकारी दी गई कि आराध्या और ऐश्वर्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं.

‘जलसा’ को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया

मुंबई नगर निगम ने अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. बीएमसी के अधिकारियों ने अमिताभ के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस संक्रमण पाये जाने के बाद बंगले को फौरी तौर पर सैनिटाइज भी किया जा चुका है.अमिताभ बच्चन को लेकर नानावटी के डॉक्टर ने बताया, अमिताभ-अभिषेक दोनों बेहतर महसूस कर रहे हैं. रात में वो ठीक से सोए, सुबह नाश्ता किया. शरीर के सभी वाइटल ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related