एयरटेल ने 1 अरब डॉलर के भारतीय क्लाउड संचार बाजार में एयरटेल आईक्यू के साथ प्रवेश किया

प्रेस रिलीज़एयरटेल ने 1 अरब डॉलर के भारतीय क्लाउड संचार बाजार में एयरटेल...

Date:


एयरटेल ने 1 अरब डॉलर के भारतीय क्लाउड संचार बाजार में एयरटेल आईक्यू के साथ प्रवेश किया

  • एयरटेल आईक्यू से क्लाउड पर निर्बाध एवं सुरक्षित संचार के जरिये कारोबार को ग्राहकों से गहराई से जोड़ने में मदद मिलेगी
  • स्विगी, अरबन कंपनी, जस्टडायल, हैवेल्स शुरूआती ग्राहकों में शामिल

मेरठ : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज एयरटेल आईक्यू की लांचिंग के साथ तेजी से बढ़ते क्लाउड संचार बाजार में कदम रखा।

एक क्लाउड आधारित ओम्नी-चैनल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म एयरटेल आईक्यू से ब्रांडों को समय पर एवं सुरक्षित संचार के जरिये ग्राहकों पर गहरी पकड़ बनाने में मदद मिलेगी। उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खाने का ऑर्डर देता है और अपने ऑर्डर की स्थिति जानने के लिए डिलीवरी एजेंट को फोन करता है तो यह पूरा संचार एयरटेल आईक्यू पर निर्बाध रूप और सुरक्षित ढंग से संचालित होता दिखाई देगा। यह पूरा संचार कूट भाषा में होगा और सभी मोबाइलध्टेलीफोन नंबर ढके होंगे।

भारत के एंटरप्राइस कम्युनिकेशन सेगमेंट में पासा पलटने वाले एयरटेल आईक्यू में विभिन्न चैनलों के लिए कई संचार प्लेटफॉर्मो की जरूरत खत्म होगी। महज एक कोड के साथ संचार सेवाओं जैसे वॉयस, एसएमएस, आईवीआर को संचालित किया जा सकता है और यह एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिये डेस्कटॉप और मोबाइल पर डिजिटल लेनदेन सुलभ बनाता है।

एयरटेल आईक्यू को पूरी तरह से एयरटेल के भीतर ही इंजीनियरिंग टीम द्वारा विकसित किया गया है और यह विश्वस्तरीय समाधान उपलब्ध कराने की इस कंपनी की बढ़ती डिजिटल सिद्धि प्रदर्शित करता है। दूरसंचार ग्रेड ढांचे से एकीकृत और दिग्गज पेशेवरों द्वारा तैयार एयरटेल आईक्यू एक जबरदस्त, सुरक्षित, किफायती और सहज प्लेटफॉर्म है।

भारत की कई दिग्गज कंपनियों जैसे स्विगी, जस्टडायल, अरबन कंपनी, हैवेल्स, डॉक्टर लाल पैथ लैब्स और रैपिडो ने बीटा फेज के दौरान एयरटेल आईक्यू के लिए ग्राहक बनना स्वीकार किया है।

भारती एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आदर्श नायर ने कहा, “एयरटेल में हमें ग्राहकों की समस्याएं हल करने की धुन रहती है और एयरटेल आईक्यू पासा पलटने वाले उत्पादों में से एक है जो हम इस बाजार में ला रहे हैं। कारोबारी ग्राहकों से जुड़े रहने के लिए क्लाउड आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्मो की तलाश में हैं और एयरटेल आईक्यू उन ब्रांडों के लिए बनाया गया है जो ग्राहकों को प्रसन्न रखना चाहते हैं। इसलिए, अगली बार जब आप ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद लें, अपने पसंदीदा रेस्तरां से खाने का ऑर्डर दें या सवारी का लुत्फ उठाएं तो याद रखें कि इन सेवाओं को सुलभ बनाने में एयरटेल आईक्यू का भी थोड़ा सा योगदान है।“

एयरटेल के नवीनतम नवप्रवर्तन के बारे में स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने कहा, “हमारे ग्राहकों, डिलीवरी साझीदारों और साझीदार रेस्तरां के बीच निर्बाध और सुरक्षित संचार हमारे सामथ्र्य के लिए महत्वपूर्ण घटक है। एयरटेल आईक्यू के साथ हम निजता और सहज तरीके से सभी प्लेटफॉर्म पर सभी पक्षों के बीच निर्बाध एवं अत्यधिक सहज संचार करने में समर्थ हुए हैं।“

भारतीय क्लाउड संचार बाजार अनुमानित एक अरब डॉलर का है जो सालाना करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। एयरटेल बी2बी कनेक्टिविटी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जो कनेक्टिविटी, क्लाउड, सुरक्षा और गठबंधन एवं डेटा सेंटर सॉल्यूशंस सहित एक एकीकृत पोर्टफोलियो के साथ 10 लाख से अधिक कारोबारों को अपनी सेवाएं दे रही है। यह कंपनी इस उभरते अवसर का दोहन करने की अनुकूल स्थिति में है और इस खंड में अग्रणी कंपनी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...