नई दिल्ली: टेलिकॉम की दिग्गज कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस Airtel Black को लॉन्च किया है जिसमें यूजर पोस्टपेड, DTH और फाइबर (इंटरनेट) को एक साथ यूज कर सकते हैं और अलग अलग बिल का झंझट भी नहीं होगा । इस प्लान में एयरटेल इसके तहत यूजर्स को दो या इससे ज्यादा सर्विसेज को एक साथ यूज करने की सहूलियत दे रहा है। एयरटेल ब्लैक प्लान आज से उपलब्ध हो गया है।
इसमें यूजर्स को अपना खुद का एयरटेल ब्लैक प्लान चुनने की आजादी भी मिल रही है। इसमें यूजर दो या उससे ज्यादा सर्विस को एक में जोड़ सकते हैं। एयरटेल ब्लैक फिक्स्ड प्लान की शुरुआती कीमत 998 रुपये है।
998 रुपये मंथली रेंटल वाले प्लान में कंपनी एक डीटीएच और दो मोबाइल पोस्टपेड कनेक्शन दे रही है। वहीं, 1349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को तीन मोबाइल और एक डीटीएच कनेक्शन दिया जा रहा है। अगर आप 1598 रुपये वाला एयरटेल ब्लैक प्लान चुनते हैं, तो आपको दो पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन के साथ एक फाइबर कनेक्शन भी मिलेगा। एयरटेल ब्लैक का सबसे महंगा प्लान 2,099 रुपये का है। इसमें तीन मोबाइल, एक फाइबर और एक डीटीएच कनेक्शन मिलेगा।
अगर आपको कंपनी का फिक्स्ड प्लान पसंद नहीं आ रहा, तो आप अपना एयरटेल ब्लैक प्लान डिजाइन कर सकते हैं। इसमें आप दो या ज्यादा सर्विसेज को शामिल कर सकते हैं। यह सुविधा एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
एयरटेल ब्लैक प्लान के यूजर्स को सारी सर्विसेज का बिल एक में ही दिया जाएगा, ताकि उन्हें अलग-अलग बिल पेमेंट करने और ड्यू डेट याद रखने की जरूरत ना पड़े। कंपनी का कहना है कि वह एयरटेल ब्लैक प्लान के यूजर्स को प्रायॉरिटी कस्टमर सर्विस दे रही है, जिससे यूजर 60 सेकंड के अंदर कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव से कनेक्ट हो सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल ने कहा कि एयरटेल ब्लैक प्लान के किसी यूजर का टीवी सर्विस डिसकनेक्शन नहीं होगा। कंपनी एयरटेल ब्लैक यूजर्स को 1500 रुपये के रिफंड अमाउंट के साथ एक्सट्रीम बॉक्स सेट-टॉप बॉक्स भी दे रही है।
एयरटेल ब्लैक फिक्स्ड प्लान को सब्सक्राइब के लिए यूजर्स को 8826655555 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स को एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए प्लान में बदलाव करने की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूजर एयरटेल ब्लैक प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी एयरटेल स्टोर पर भी जा सकते हैं।

