Site icon Buziness Bytes Hindi

Airtel 5G Plus अब उत्तराखंड में, देहरादून में शुरू हुई 5जी सेवा

Airtel 5G Plus

देहरादून। अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने देहरादून में 5जी सेवा शुरू करने की आज विधिवत घोषणा की है।उत्तराखंड में एयरटेल नेटवर्क शुरू करने की प्रक्रिया पूरा कर रही है।

एयरटेल 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) की सेवाएं चरणबद्ध तरीके से सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। एयरटेल 5जी- वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।

एयरटेल 5जी सर्विस (Airtel 5G Plus) सबसे पहले देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला, मियांवाला, देहराखास, पटेल नगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवला कलां, गढ़वाली कॉलोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेस कोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में शुरू हुई है। आने वाले समय में एयरटेल पूरे शहर में 5 जी सेवाओं का विस्तार करेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसका नेटवर्क उपलब्ध होगा।

एयरटेल 5जी के लॉच अवसर पर भारती एयरटेल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीईओ सोवन मुखर्जी, ने कहा, “मैं देहरादून में एयरटेल 5जी प्लस के लॉच की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। आज से देहरादून के एयरटेल ग्राहक मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकेगे। हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में बढ़ रहे हैं। जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।”

उन्होंने कहा, सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज़ एक्सेस सक्षम करेगा। लॉन्च के परिणामस्वरूप, एयरटेल 5जी प्लस भारत में मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते एक साल में विभिन्न प्रकार के बेहद असरकारक उपयोग के मामलों में एयरटेल ने 5जी की क्षमता प्रदर्शित की है। जो हमारे व्यक्तिगत जीवन और व्यापार के तरीके को बदल देंगे। हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5जी नेटवर्क, भारत के खेल को बदलने वाले ऐसे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच का 5जी पावर्ड होलोग्राम, जो उस समय खेला गया, जब उसकी टीवी कवरेज नहीं हुई थी। भारत की पहली 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस का निर्माण और कारखाने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बॉश के परिसर में देश का पहला निजी 5जी नेटवर्क स्थापित करने और देश में एयरटेल 5जी प्रसार के मामले में भारती एयरटेल आगे है।

Exit mobile version