Site icon Buziness Bytes Hindi

Airplane Crash: लापता विमान का मलबा मिला, घंटों खोजबीन के बाद हुआ हासिल

नेपाल का तारा एयरलाइंस का विमान बड़ी खोजबीन के बाद क्रैश होने के बाद मिला है, जहाँ वहाँ की आर्मी की सर्च एंड रेस्क्यू टीम को मुसतांग के सैनोवियर इलाके की पहाड़ी पर इसका मलबा मिला है। बता दें कि इस विमान में 4 भारतीय और 3 क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, वहीं यह विमान 43 साल पुराना था, जिसके क्रैश होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार इस एयरक्राफ्ट ने सुबह 9:55 बजे पोखरा से जोमसोम के लिये उड़ान भरी, वहीं इसे 10:20 बजे वहाँ पर उतरना था, जहाँ इसके पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था। वहीं इसके बाबत नेपाल आर्मी ने जानकारी देते हुये कहा कि लामछी नदी के किनारे यह विमान क्रैश हुआ है, यह नदी मुसतांग जिले के मानापति हिमाल क्षेत्र की नदी है।

आगे उन्होंने बताया कि यहाँ खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन को बन्द करना पड़ा था, जहाँ यहाँ पर बारिश और बर्फबारी लगातार जारी थी, इसलिए सोमवार सुबह तलाश शुरू हुई है। वहीं इसी दौरान एक कैप्टन के मोबाइल चालू होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उस फोन की लोकेशन ट्रेस की गयी तो एयरक्राफ्ट की भी लोकेशन भी मिल गयी। वहीं जानकारी के बाद स्पॉट में पहुँचने की कोशिश शुरू की गयी, लेकिन खराब मौसम के बाद से सब नाकाम रही।

Exit mobile version