Site icon Buziness Bytes Hindi

एयरक्रू टीकाकरण के बाद 48 घंटे तक नहीं भर सकते उड़ान


एयरक्रू टीकाकरण के बाद 48 घंटे तक नहीं भर सकते उड़ान

नई दिल्ली: डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण के बाद उड़ान भरने को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें कहा गया है कि एयरक्रू टीकाकरण के बाद 48 घंटे के लिए उड़ान भरने में अनफिट रहेगा. गाइडलाइंस के मुताबिक, एयरक्रू को टीकाकरण के बाद किसी रिएक्शन को देखने के लिए 30 मिनट तक देखरेख में रखा जाएगा.

इनमें बताया गया है कि अगर 48 घंटों के बाद कोई लक्षण नहीं दिखते हैं, तो एयरक्रू को अप्रतिबंधित हवाई ड्यूटी के लिए फिट माना जाएगा. अगर 48 घंटों बाद पायलट कोई लक्षण अनुभव करता है, तो उसे इलाज कर रहे फिजिशियन/ कंपनी डॉक्टर/ उसके AMA द्वारा रिव्यू किया जाएगा. ऐसे पायलटों को उड़ान के लिए उस स्थिति में फिट करार दिया जाएगा, अगर उनमें बिना किसी दवाइयों के कोई लक्षण नहीं दिखें और उसके लिए उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करने की जरूरत होगी.

Exit mobile version